फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों व दुकान में घुसा मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के धारी गांव में भारी बारिश के दौरान एक दुकान में मलबा घुस गया। मलबे से हुए नुकसान के चलते दुकान स्वामी ने प्रशासन ने आर्थिक सहायता की मांग की है। वही तहसील प्रशासन का कहना है कि तेज बारिश से धारी गांव के कुछ भवनों में मलबा घुसा है। जिसका स्थलीय निरीक्षण कर जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम को करीब आधा घंटे हुई तेज बारिश से धारी गांव में गदेरे के समीप स्थित कुुछ आवासीय भवनों में पानी के साथ ही मलबा घुस गया। धारी निवासी पुष्पा जोशी ने बताया कि वह धारी गांव में दुकान चलाती है, जिसमें दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं है। वर्तमान में 90 से अधिक लोग क्वारंटीन हैं। जिन्हें वह दैनिक आवश्यकताओं का सामान घर पर पहुंचाती है, लेकिन रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान उनकी दुकान में बारिश के पानी के साथ ही मलबा भी घुस गया। जिससे दुकान को खासा नुकसान पहुंचा है। पुष्पा ने बताया कि दुकान में फैला मलबा भी अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं कीर्तिनगर नायब तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि धारी गांव का निरीक्षण किया गया है। बारिश से हुए नुकसान की सूचना जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें