फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते रात में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेस अस्पताल में अब तक दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। दो माह पूर्व बेस अस्पताल में भर्ती रुद्रप्रयाग के एक मरीज की मौत हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात शहर की मस्जिद गली में रहने वाली एक महिला की तबियत बिगड़ गई। रात लगभग ढाई बजे उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां रेपिड टेस्ट कराने वह संक्रमित मिली। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि महिला को उच्च रक्तचाप और सांस लेने में दिक्कत थी। सुबह लगभग सात बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-18 के प्रोटोकॉल के मुताबिक महिला के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
डॉक्टरों की सलाह पर करें होम आईसोलेट
श्रीनगर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते सीडीओ पौड़ी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ कोरोना से बचाव पर मंथन किया गया। इस दौरान कहा गया कि डॉक्टरों की सलाह पर ही होम आइसोलेट किए जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ भटगांई ने बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जाएगी। ऐसे में अस्पताल में बेड कम पड़ सकते हैं। इसे देखते हुए शासनादेश के अनुसार, ऐसे संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा सकता है, जिनको स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर यह निर्णय लिया जाए। उन्होंने एसडीएम और सीओ को किसी भी क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर तत्काल कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें