फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से मकानों, खेतों और सड़कों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में शनिवार रात हुई तेज बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में आवासीय भवनों, खेतों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंध कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक उफनाए नालों और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण 23 मोटर मार्गों पर आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

ब्यासघाट-बिलखेत, भिकियासैंण-बूंगीधार, थलीसैंण-बूंगीधार राज्य मार्ग, चपड़ेत बसाड़ा मोटर मार्ग, कोटद्वार रामणी- पुलिण्डा जिला मार्ग सहित डाडामण्डी द्वारीखाल मोटर मार्ग पर यातायात ठप हो गया है।
पौड़ी तहसील के धूली गांव में अरविंद सिंह ने अपने मकान की दीवारों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी है। इसके अलावा धुमाकोट के काण्डा तल्ला के मोहन सिंह और कोटद्वार झण्डीचौड़ के राजेन्द्र खंतवाल के आवासीय मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तहसील के मरोड़ा गांव में सोहन सिंह रावत के मकान के नीचे का पुश्ता तेज बारिश के कारण दरक गया है।
विज्ञापन

घरों में घुसा मलबा, दहशत में गुजरी ग्रामीणों का रात
गोपेश्वर। गदेरों का मलबा और पानी घरों में घुसने से ग्राम पंचायत तेफना, सोनला, मंगरोली और देवलीबगड़ में ग्रामीण रातभर दहशत में रहे।
नंदाकिनी के उफान पर आने से मंगरोली गांव के ग्रामीणों में दहशत में रहे।
रविवार को क्षेत्र में रात ग्यारह बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो सुबह पांच बजे थमी। बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्मित स्क्रपर में पत्थर और मलबा घुस जाने से गदेरे का मलबा और पानी यहां ग्रामीणों के घरों में घुस गया। ग्रामीण सुंदर सिंह, विक्रम सिंह, हीरा, सैन सिंह, कमल सिंह, भूपेंद्र, अब्बल सिंह, नरेंद्र, मातबर सिंह और भूपेंद्र डुंगरियाल के घरों में रखा सामान भी मलबे से बर्बाद हो गया। वहीं, तेफना गांव में कोर गदेरे के उफान पर आने से राकेश लाल की दुकान में मलबा घुस गया। पुष्पा देवी और थोबू लाल के घरों में भी गदेरे का मलबा घुसने से राशन और अन्य सामग्री बर्बाद हो गई। इस गदेरे ने वर्ष 2013 में भी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। मंगरोली गांव में भी महिपाल सिंह, दीपेंद्र सिंह और भोटिया बस्ती में मलबा लोगों के घरों में घुस गया। जबकि देवलीबगड़ में ऑलवेदर रोड के तहत बनाए डंपिंग जोन का मलबा और पानी ऊखा देवी, रेवती देवी, मंगल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, सुरेंद्र लाल, दिनेश भूटानी के घरों में घुस गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. एपी मैखुरी व पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर जिला प्रशासन से प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
चमोली-लासी-सरतोली मोटर मार्ग बना खतरनाक
चमोली। चमोली-लासी-सरतोली मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से मार्ग खतरनाक बना हुआ है। बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें दलदली हो गई हैं, जिससे जगह-जगह पर वाहन फंस रहे हैं।
प्रधान नयन सिंह कुंवर ने बताया कि मलबे में वाहन फंस रहे हैं। निजमूला घाटी में बिरही-निजमूला सड़क पर भी मलबा आने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो रही है। नंदप्रयाग-घाट सड़क पर तेफना, सेरा, मंगरोली में गदेरों का मलबा आने से वाहन रपट रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सड़कों को खोलने और सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी सड़कों पर मशीनें लगा दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें