फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर खुलेंगे सीएससी सेंटर

विज्ञापन
पौड़ी के पैठाणी में विकास योजनाओं का शिलान्यास करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के समस्त गांव वर्ष 2024 तक 4जी नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्र खोला जाएगा। केंद्र में आधार कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, श्रम योगी पेंशन कार्ड सहित विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए जाने की सुविधा मिलेगी। डा. रावत ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

रविवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के पैठाणी पहुंचे। यहां उन्होंने नौगांव पज्याणा में बहुउद्देशीय बारा घर, पैठाणी बाजार में द्वितीय फेज के टैक्सी पार्किंग निर्माण का शिलान्यास किया। पैठाणी के डांग गांव में सीएससी केंद्र का शुभारंभ किया। इसके बाद मंत्री ने स्योली तल्ली गांव में ग्रामीणों को वन नेशन वन राशन कार्ड बांटे। डा. रावत ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकरण के लिए 90 दिनों की उपस्थिति के प्रावधान को राज्य के श्रमिकों को 50 दिन किया जाएगा। योजना के तहत महिलाओं को सिलाई मशीन, छात्राओं को साइकिल व दिव्यांगों को स्कूटी दी जाएगी। श्रमिक के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 25 लाख तक की सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा पैठाणी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष भरत सिंह पंवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय रौथाण, व्यापार संघ अध्यक्ष पैठाणी डा. मनवर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य टीला गणेश नेगी, प्रधान ग्राम डांग बबली देवी, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
नंदासैंण डिग्री कॉलेज भवन का शिलान्यास
कर्णप्रयाग। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को नंदासैंण में 298.52 लाख की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज भवन का शिलान्यास किया। कहा कि कॉलेज में अगले सत्र से इतिहास व भूगोल विषय भी संचालित कर प्राचार्य सहित सभी विषयों में प्राध्यापकों की तैनाती कर दी जाएगी। साथ ही कॉलेज में 4जी नेटवर्क सेवा का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रावत ने सिमली में 10.85 लाख की लागत से बनने वाले डेरी प्रयोगशाला कक्ष, 20 लाख लागत के ईटीपी पुनरोद्वार, 11.75 लाख लागत के चारा बैंक एवं गोदाम, भूसा गोदाम का लोकार्पण किया। रतूडा गांव में रत्नेश स्वायत्त सहकारिता दुग्ध संयंत्र भवन एवं गोशाला निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, उच्च शिक्षा सचिव विनोद रतूडी, पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, प्राचार्य डॉ. वीके सिंह, समीर मिश्रा, हेमंत सेमवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें