फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में छात्र के अपहरण की फैली अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह रुमधार क्षेत्र से एक छात्र के अपहरण की सूचना वायरल हो गई। हालांकि बाद में जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र अपने शिक्षक के साथ गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उक्रांद (युवा) जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने फेसबुक लाइव के माध्यम से सूचना प्रसारित की कि रुमधार क्षेत्र से लाल रंग की कार में एक व्यक्ति ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी हिंडोलाखाल महिपाल रावत ने रुमधार क्षेत्र से हाईवे तक अलर्ट कर दिया। बच्चे के पिता सुंदर लाल ने बताया कि उसका बेटा प्रावि रुमधार में कक्षा चार में पढ़ता है। बच्चा अपने शिक्षक की कार में बैठकर गया था। एसएसपी वाईएस रावत ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। पुलिस ने सहयोग किया है। तहसीलदार अवतार सिंह का कहना है कि साइबर क्राइम के तहत अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें