फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर तीन युवकों से एक लाख अस्सी हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से एक लाख अस्सी हजार रुपये की ठगी की गई। ठगी का शिकार हुए तीन युवकों ने पौड़ी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पौड़ी कोतवाली में तीन युवकों ने तहरीर दी कि सेवक आश्रम रोड, देहरादून निवासी नितिन कुमार गुप्ता ने दुबई में नौकरी के नाम पर उनसे एक लाख अस्सी हजार रुपये लिए थे, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस लौटाए गए। कई बार आरोपी को फोन किए, लेकिन उसका जवाब नहीं मिला। युवकों ने बताया कि फरवरी 2017 से उन्होंने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को पैसे दिए हैं, जिसमें कुछ नकद और बाकी उसके खाते में ट्रांसफर किए हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि तीन युवकों की तहरीर उन्हें मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


राजेश को कतर भेजकर जीता आरोपी ने विश्वास
पौड़ी।
पौड़ी में बौंसरी गांव निवासी राजेश सिंह रावत ने बताया कि आरोपी नितिन कुमार के जरिए वह इससे पहले कतर गया था। वहां एक होटल में उसने वेटर का काम किया। वहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़, अंबेडकर नगर निवासी संदीप से भी हुई। इस बीच राजेश सिंह घर वापस आया और उसने एक बार फिर से नितिन से मुलाकात कर विदेश जाने की बात कही तो नितिन ने इस बार उसे दुबई भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए नितिन ने राजेश सिंह से 80 हजार रुपये लिए। राजेश के कहने पर नितिन ने उत्तर प्रदेश निवासी संदीप और राजेश के रिश्तेदार ग्राम गाडका महरगांव, पौड़ी निवासी ललित सिंह को भी विदेश भेजने की बात कही। इसके लिए नितिन ने संदीप और ललित से भी अलग-अलग किस्तों में पचास-पचास हजार रुपये लिए। ललित सिंह ने बताया कि पचास हजार की रकम में उसने विगत वर्ष 27 फरवरी को 15 हजार रुपये नकद और 21 मार्च को 35 हजार रुपये पौड़ी से आरोपी द्वारा दिए गए खाते में डाले थे। संदीप ने भी आरोपी को पचास हजार की रकम 30 हजार नकद और 20 हजार रुपये खाते में डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें