फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने तीन घरों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के असवालस्यूं पट्टी के नैल खरका गांव में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। ग्राम प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर तीन घरों में चोरी हो चुकी है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। राजस्व निरीक्षक हरीश पांडे ने कहा कि चोरी की मौखिक सूचना मिली है। इसके आधार पर घटनास्थल पर पटवारी को भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के मुताबिक क्षेत्र में चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। क्षेत्र के सुरेशानंद का घर बंद था। परिवार के लोग कहीं बाहर गए थे। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की। चोरी हुए सामान का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद शिक्षक देवेंद्र चमोली और फिर संजय कुमार के घर भी चोरी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जिन तीन घरों में चोरी हुई, उनमें से दो घरों में चोरों ने चोरी के बाद वहीं खाना बनाकर खाया। ग्रामीणों ने कहा कि देवेंद्र के घर से छह हजार की नकदी और संजय कुमार के घर से सोने के कुंडल, लॉकेट व चांदी की पायल आदि सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन


गांव में चोरी की सूचना मिली है। कानूनगो को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -हरिमोहन खंडूड़ी, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें