फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने की दोस्त ही हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड पाबौ के एक गांव में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड पाबौ के पटोटी गांव के दो दोस्त भोपाल सिंह और प्रेम सिंह बकरियां खरीदने चौंरीखाल गए। उनमें से प्रेम सिंह बकरियां लेकर गांव लौटा, लेकिन भोपाल सिंह घर नहीं आया। परिजनों से उस रात कोई खोजबीन नहीं की, लेकिन दूसरी सुबह गांव लौटा प्रेम सिंह फरार हो गया, जिससे परिजनों को आशंका हुई। इस बीच एक ग्राम प्रहरी की शव मिलने सूचना पर परिजन नेगी खिला नामक स्थान पर पहुंचे, जहां गदेरे में एक शव पड़ा था, जो पटोटी गांव के भोपाल सिंह का था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि पटोटी गांव के भोपाल सिंह की हत्या उसके दोस्त ने की है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेम सिंह उर्फ पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को 27 मई सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें