फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर क्लब ने जीता श्रीनगर क्रिकेट चैंपियनशिप का दूसरा मुकाबला

विज्ञापन
श्रीनगर किक्रेट चैंपियनशिप के दौरान सागर क्लब के बलेबाज गेंद से जुझते हुए । - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
क्रिकेट चैंपियनशिप का दूसरा रोमांचकारी मुकाबला सागर क्लब और राइजिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें राइजिंग क्लब ने सागर क्लब के सामने 72 रनों का लक्ष्य रखा। सागर क्लब के बल्लेबाजों ने मात्र नौ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित क्रिकेट चैंपियनशिप का दूसरा मुकाबला सागर और राइजिंग क्लब के बीच खेला गया। इस मौके पर राइजिंग क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम सागर क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। टीम 17 ओवर में ही 72 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए जितेंद्र लिंगवाल ने 12 और रौनक ने 11 रनों का योगदान किया। इस मौके पर सागर क्लब के अंकित ने तीन व आकाश ने दो विकेट लिए। जवाब में मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी सागर क्लब की टीम ने मात्र नौ ओवर व एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर दिया। टीम के आकाश ने 21 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 और जितेंद्र ने 14 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 22 रनों का योगदान किया। मैनऑफ द मैच का खिताब आकाश के नाम रहा। जबकि स्कोर देवेंद्र रावत व नवीन उनियाल रहे। इस मौके पर अंपायर कुलवीर उनियाल, मनीष बडोनी व कामंटेटर विकास मैठाणी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें