श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने धोखाधड़ी के मामले में ग्रामीण अभियंत्रण विंग कश्मीर के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता इशहाक जरगर समेत चार लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।
वर्ष 2008 से 2010 के बीच जम्मू और कश्मीर प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कुलगाम जिले में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के लिए कई भवनों के निर्माण का काम मिला था। इसमें कागजों में हेराफेरी कर ईंटो की फर्जी आपूर्ति की गई। इससे सरकारी खजाने को 62,04,806 रुपये का नुकसान हुआ। वर्ष 2011 में मामला दर्ज किया गया था।