फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने सफाई एजेंसी पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
श्रीनगर नगर पालिका मे अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते वार्ड सभासद - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
नगर पालिका सभासदों ने नगर क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए नियुक्त आउटसोर्सिंग एजेंसी पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने सफाई निरीक्षक को अनुबंध के अनुसार एजेंसी के काम की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका सभासद सूरज, विभोर बहुगुणा, अनूप बहुगुणा, हिमांशु बहुगुणा, हरि सिंह मियां और कविता रावत ने ईओ से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पालिका ने जिस एजेंसी को काम दिया है, उसका काम संतोषजनक नहीं है। समय-समय पर इस संबंध में शिकायतें मिलती रहती हैं। कूड़ा वाहन का भी नियमित संचालन नहीं होता है। इससे जनता को दिक्कत हो रही है। वहीं एजेंसी कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं दे रही है। कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में कई बार पालिका को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें