फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में 15 दिन में 44 की मौत, दो हजार से अधिक संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में पिछले पंद्रह दिनों में कोरोना संक्रमण के कारण 44 लोगों की मौत होे चुकी है। इनमें अधिकतर मारे गए लोग उम्रदराज हैं। जम्मू की तुलना में कश्मीर में छह गुना की गति से इस संक्रमण से लोगों की मौतें हो रही हैं। पिछले पंद्रह दिनों में कश्मीर के विभिन्न जिलों में 2017 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए हैं। जबकि जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 416 है।
विज्ञापन

कश्मीर में श्रीनगर जिला सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 1021 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 619 मामले सक्रिय हैं। इसी जिले से सबसे अधिक 27 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।दूसरा नंबर पर बारामुला जिला है। इस जिले में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कुल 928 पाजिटिव मामलों में से 501 सक्रिय हैं। इसी तरह कुलगाम में मौजूदा 233 पाजिटिव मामले सक्रिय हैं और यहां 16 लोगों को इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। शोपियां में 178 मामले सक्रिय हैं और जिले में 12 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। इसके अलावा कुपवाड़ा में 6, अनंतनाग में 9, पुलवामा में 4, बड़गाम में 8, बांदीपोरा में 1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। गांदरबल इकलौता एक ऐसा जिला है यहां अभी संक्रमण के कारण कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि इस जिले में 48 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें