फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते लद्दाख में सिंधु दर्शन महोत्सव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लद्दाख में सिंधु नदी के तट पर हर साल लगने वाला सिंधु दर्शन महोत्सव भी कोरोना काल की भेंट चढ़ गया है। हर साल जून महीने के आखिरी सप्ताह में होने वाले महोत्सव में देश-विदेश से हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। सभ्यता और संस्कृति के अनोखे संगम के इस प्रतीक में केंद्र सरकार भी अपनी भागीदारी करती रही है।
विज्ञापन

लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी काउंसलर ग्याल वांग्याल के अनुसार लद्दाख के इस बड़े महोत्सव सिंधु दर्शन को इस साल कोरोना काल के चलते स्थगित करना पड़ा है। देश के अलावा विदेशों से भी लोगों को इस उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता था लेकिन इस बार परिस्थितियां ही ऐसी ही हैं कि इस महोत्सव को आयोजित नहीं किया जा सका।
जम्मू में भी रहती थी खासी रौनक
महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग जम्मू पहुंचकर सड़क मार्ग से लद्दाख पहुंचते थे। ऐसे में जम्मू में भी खासी रौनक रहती थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व अन्य कई संगठन यात्रियों का स्वागत करते थे और कई तरह के कार्यक्रमों का जम्मू में इस दौरान आयोजन किया जाता था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह अवतार कृष्ण के अनुसार सिंधु दर्शन महोत्सव सभ्यता और संस्कृति का संगम है और हमारी प्राचीन संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है। कोरोना काल के चलते इस साल सिंधु दर्शन महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया है। अब इसे अगले साल आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

शे मानला में सिंधु तट पर होता है महोत्सव
सिंधु दर्शन महोत्सव लेह से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कस्बा शे मानला में मनाया जाता है। सिंधु नदी के तट पर पूजा पाठ के अलावा लद्दाख की परंपराओं और संस्कृतियों को देखने का स्वर्णिम अवसर इस उत्सव के माध्यम से देश के लोगों को मिलता है। हिंदू, बौद्ध, सिख और अन्य धर्म के लोग उत्सव में शामिल होकर सिंधू की पूजा अर्चना करते हैं। महोत्सव में कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें