फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुदाय और विद्यालयों के बीच स्थापित होगा समन्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा योजना के तहत समुदाय और विद्यालयों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित करने के लिए विकासखंड कीर्तिनगर के 163 विद्यालयों की प्रबंधन समिति के 984 सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विकासखंड के 113 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 21 जूनियर और 29 माध्यमिक विद्यालयों के 984 प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 36 केंद्रों पर पांच चरणों में आयोजित होगा। इसके लिए 20 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समुदाय और विद्यालय के बीच परस्पर समन्वय को बढ़ावा देना व बच्चों के सर्वांगीण विकास में समुदाय की सहभागिता, विद्यालय के भौतिक संसाधनों तथा शैक्षिक संप्राप्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि करना है। इसके अलावा समग्र शिक्षा, नई शिक्षा नीति 2020, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, कोविड से सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें