फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: इस साल एक दिसंबर को नहीं होगा दीक्षांत समारोह, छात्रों में निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। इस वर्ष गढ़वाल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह एक दिसंबर को आयोजित नहीं होगा। विवि में कुलपति की नियुक्ति न होने के कारण दीक्षांत समारोह के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। इधर दीक्षांत समारोह न होने से छात्र निराश हैं।



दअरसल गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो़ अन्नपूर्णा नौटियाल अपने कार्यकाल में प्रतिवर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन करती थीं। उन्होंने विवि के दीक्षांत समारोह को भव्य स्वरूप दिया था, लेकिन इस वर्ष 31 अक्तूबर को उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। अभी तक विवि को स्थायी कुलपति नहीं मिल पाया है। ऐसे में इस साल एक दिसंबर को विवि का दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्र नेता महिपाल बिष्ट ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी छात्र के कॉलेज जीवन का एक यादगार दिन होता है। कुलपति का पद रिक्त होने के कारण दीक्षांत समारोह समेत छात्रों व विवि से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द विवि में कुलपति नियुक्त किए जाने की मांग की। छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री ने कहा कि विवि प्रशासन को चाहिए कि वह इस शैक्षणिक सत्र में दीक्षांत समारोह आयोजित कराए। भले ही एक दिसंबर को आयोजन न हो पाए, लेकिन कुलपति नियुक्त होने के बाद दीक्षांत समारोह आयोजित होना चाहिए।
विज्ञापन




कुलसचिव प्रो़ एनएस पंवार ने कहा कि इस वर्ष दीक्षांत समारोह 1 दिसंबर को आयोजित नहीं किया जा रहा है। हालांकि इस दिन विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें