फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की कटिंग से संकट में सिंचाई विभाग के भवन

विज्ञापन
श्रीनगर उफल्ड़ा में सिंचाई विभाग की आवासीय कालोनी आयी खतरे की जद में - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा में सिंचाई विभाग के आवासीय एवं अनावासीय परिसर को खतरे में डालकर हाथ खड़े कर दिए हैं। यदि बारिश हुई, तो सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के आवास का ढहना तय है। विभाग का कहना है कि पीडब्लूडी से कई बार सड़क किनारे पुस्ता निर्माण का अनुरोध किया गया है। वहीं, पीडब्लूडी का कहना है कि फिलहाल यहां दीवार निर्माण की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

लगभग छह माह पूर्व पीडब्लूडी एनएच खंड ने उफल्डा (मालढैया) में हाईवे के चौड़ीकरण के लिए कटिंग की थी। यहां मोड पर सिंचाई विभाग का एक भवन भी तोड़ा गया, जिसका पीडब्लूडी की ओर से प्रतिकर के रुप में 16 लाख रुपये भुगतान किए गए हैं, लेकिन पीडब्लूडी ने कटिंग से उन भवनों को खतरे में डाल दिया है, जो कटिंग के दायरे में नहीं थे। और अब स्थिति यह है कि अधिशासी अभियंता के भवन पर दरारें पड़ चुकी हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि पीडब्लूडी ने खड़ी कटिंग कर छोड़ दिया है। इधर, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने बताया कि सिंचाई विभाग के भवनों के नीचे पुस्ता निर्माण प्लान में शामिल नहीं है। सिंचाई विभाग को जो धनराशि दी गई है, उससे विभाग स्वयं पुस्ता बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें