फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में तैनात इंटेलीजेंस एजेंसियों के हाथ एक बड़ा इनपुट लगा है। इनपुट के अनुसार आने वाले दिनों में लश्कर ए ताइबा के तीन आतंकी श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बना सकते हैं। इंटेलीजेंस एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार हमले को अंजाम देने वाले आतंकी एंबुलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस इनपुट के आधार पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इंटेलीजेंस एजेंसियों को मिले इनपुट में उन्हें यह सूचना हाथ लगी है कि आतंकी संगठन लश्कर- ए-ताइबा के तीन आतंकी श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर पट्टन और एचएमटी श्रीनगर के बीच आने वाले दिनों में सुरक्षाबलों पर एक बड़ा हमला कर सकते हैं। आतंकी हाईवे पर स्थित किसी नाके या फिर सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बना सकते हैं। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि लश्कर के ओजीडब्ल्यू इसकी रेकी कर चुके हैं। हमले को पाकिस्तानी आतंकी रहमान भाई के नेतृत्व वाला दल अंजाम दे सकता है।
पट्टन, हंदवाड़ा और सोपोर में दिखी आतंकियों की मूवमेंट
इनपुट के अनुसार उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से पट्टन, हंदवाड़ा और सोपोर के इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट देखने को मिली है। सुरक्षाबलों को विशेष रूप से कवर फायर देने के लिए हर समय तैयार रहने को भी कहा गया है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में नफरी की कम तैनाती के साथ-साथ इन इलाकों में बुलेट प्रूफ गाड़ियों में सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है। इस दौरान आईईडी का भी ध्यान रखने को कहा है। आईजीपी कश्मीर रेंज विजय कुमारने भी कुछ दिन पहले कार आईईडी वाले आत्मघाती हमलों को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा था कि एक जैश-ए-मोहम्मद के आईईडी एक्सपर्ट को हमने मार गिराया और एक बड़ी आईईडी करीब 40 किलो को भी पुलवामा के राजपोरा में बरामद कर निष्क्रिय किया गया। उन्होंने कहा था कि इसके अलावा भी दक्षिणी कश्मीर में दो और कार आईईडी का इनपुट है जिसपर हम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि 11 व 12 जुलाई को पट्टन व सोपोर तथा बारामुला बाजार को बंद करने के पीछे भी यही वजह हो सकती है। दरअसल प्रशासन ने कोरोना के चलते इन इलाकों में बाजारों को सैनिटाइज कराने के लिए इन दो दिनों बंद रखने का आदेश जारी किया है।
डेलिना इलाके से ऑल्टो कार चोरी
इस बीच बारामुला जिले के डेलिना इलाके में स्थित डीपीएस कॉलोनी से वीरवार रात एक ऑल्टो कार भी चोरी हुई है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 05एफ 4911 है। गाड़ी को तलाशने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं। अंदेशा यह है कि आतंकी किसी हमले को अंजाम देने के लिए इस कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनपुट के अनुसार पाकिस्तानी आतंकी उस्मान ऑटो या फिर किसी छोटी गाड़ी को आईईडी हमले के लिए ढूंढ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें