फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीराम दरबार व शिव पार्वती मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाबौ। विकास खंड पाबौ के चोपड्यूं स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पांच दिवसीय पूजा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं व यज्ञ अनुष्ठान के साथ ही श्रीराम दरबार की मूर्तियाें की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में स्थापित कर दिया है।

डॉ. शिवानंद नौटियाल एवं सुरेंद्र नौटियाल जनकल्याण सामाजिक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि चोपड्यूं के प्राचीन शिव मंदिर में पांच दिवसीय दैनिक पूजा अनुष्ठान बीते शनिवार से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नित्य मंत्रोच्चार पाठ व दोपहर बाद हवन यज्ञ आयोजित किए गए। साथ ही समिति की ओर से ब्लॉक के जटेश्वर महादेव मंदिर में शिव पार्वती परिवार की मूर्तियां की प्राण-प्रतिष्ठा कर मंदिर में स्थापित की गयी। पंडित कृष्णबल्लभ पोखरियाल शास्त्री की ओर से शिव पार्वती और राम दरबार पूजन संपन्न किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की। इस मौके पर बाबा शेखर गिरी, पंडित गोवर्द्धन प्रसाद कैंथोला, आशुतोष पोखरियाल, संजय नौटियाल, मोहित नौटियाल, बिमल नेगी, भरत रावत, प्रियंका, शैलजा और प्रिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें