फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में कांग्रेस की जीत से भ्रष्टाचारियों की हार होगी : गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यालय पौड़ी में जनसभा कर पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी यशोदा नेगी के पक्ष मेंं अधिक से अधिक मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत से भ्रष्टाचारियों की हार होगी। उन्होंने प्रदेश की अधिकांश सीटों में कांग्रेस की जीत का दावा किया।
विज्ञापन

पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी सिविल लाइन चौक में एकत्रित हुए। जहां से कांग्रेसजन रैली निकालकर एजेंसी चौक, माल रोड होते हुए बस स्टेशन पहुंचे। अपने संबोधन में गोदियाल ने पौड़ी नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं गिनाईं। साथ ही जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार एक-एक कर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पीपीपी मोड पर देकर भ्रष्टाचार को स्वयं बढ़ा रही है। कहा कि निकायाें में यदि उनकी सरकार के प्रत्याशी जीते तो बुनियादी समस्याओं का जमीनी स्तर से निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रत्याशी यशोदा नेगी, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, सुंदर लाल मुयाल, विनोद सिंह, अनूप सिंह, श्रीकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें