फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
कीर्तिनगर में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी ----- संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नीट व यूजीसी नेट पेपर लीक के विरोध में गुस्साए
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी/श्रीनगर। नीट व यूजीसी नेट पेपर लीक के विरोध में पौड़ी और श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने शीघ्र दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।
पौड़ी में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के समीप एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षाओं में हो रहे घोटालों और पेपर लीक के मामलों से स्पष्ट है कि केंद्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष नीलम रावत, मोहित सिंह, राजेश भंडारी, सरिता नेगी, यशोदा नेगी, भरत सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्रीनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में हताशा है। प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल ने कहा कि नीट एवं यूजीसी नेट पेपर लीक से बेरोजगार नौजवान हताश हैं। इस मौके पर दीपक थपलियाल, अर्जुन गोदियाल, रोशन सेमवाल, राजेंद्र रावत, शूरवीर महर, बंटी राणा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें