फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



मनीष खंडूड़ी ने सरकार से अंकिता के परिजनों की मांग पूरा करने की उठाई मांग

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना दिया। उन्होंने सरकार से अंकिता के माता-पिता की मांग (सरकारी वकील को हटाने) को पूरा करने की मांग की। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि कांग्रेस अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बदरीनाथ से लेकर कोटद्वार तक गढ़वाल के सभी शहरों में आंदोलन करेगी। मनीष खंडूड़ी ने अंकिता के माता-पिता से भी मुलाकात की।
विज्ञापन




इसके बाद हुई पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को 10 माह का समय बीत गया है लेकिन मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं चलाया गया। कहा कि इसके अलावा अंकिता के भाई को आज तक सरकारी नौकरी देने का वादा भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है जिससे अंकिता के परिजन सरकार से खासे नाराज हैं। इससे पहले बुधवार सुबह उन्होंने अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट जाकर अंकिता की माता सोनी देवी और पिता वीरेंद्र भंडारी से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, सरिता नेगी, नवलकिशोर, गोपाल, उपेंद्र रावत, वीर प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें