फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग नपा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग नगर पालिका चुनाव में अजीबोगरीब स्थिति हो गई है। यहां भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर किसी उम्मीदवार को न तो उतारा है और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है। इससे मतदाता भी भ्रमित हैं।
विज्ञापन

पहली बार देवप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हुई है। जिसमे तीन निर्दलीय महिला उम्मीदवार हैं। यहां भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नामांकन करा दिया है, लेकिन कांग्रेस ने न उम्मीदवार उतारा और न अभी किसी को समर्थन दिया है। नगर पालिका देवप्रयाग का यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज तक इस नगर पालिका सीट पर किसी भी पार्टी का कब्जा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें