पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम सिल्ली में आयोजित जनसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत।
- फोटो : amar ujala.
चौबट्टाखाल विधानसभा सीट के अंतर्गत ग्राम सिल्ली में आयोजित जनसभा में बुधवार को भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कहा कि उनकी ओर से अधूरे रह गए विकास कार्यों को क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सतपाल महाराज पूरा करेंगे।
उन्होंने अपने कार्यकाल में बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था, सड़कों-स्कूलों का निर्माण आदि विकास के कार्य करवाए। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद केंद्र की ओर से मिलने वाली सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा, जिसका फायदा जनता को मिलेगा। उन्होंने ग्राम मवासा, गुईन मल्ला, रसिया महादेव, शकुलतारी, जाखणी, स्यूसी, परेण्डा, सिंदुड़ी, मैठाना और कोलरी से पहुंचे ग्रामीणों को विकास कार्यों को करने का उन्होंने वादा किया।