फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: तहसील दिवस में फरियादी ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय के श्रीनगर रोड पर 1997 में मकान बनाने के लिए खेत संख्या 35 व 94 खरीदा था। लेकिन तहसील प्रशासन की कारगुजारी के चलते राजस्व विभाग ने उसे सरकारी भूमि दिखा दिया। अब कोर्ट से लेकर तहसील के चक्कर काटते-काटते थक गया हूं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहब, इसका समाधान कर दीजिए।
यह शब्द कहते हुए शहरवासी महेशानंद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गरम हो गए। मंगलवार को मुख्यालय की सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने की। तहसील दिवस में कुल 18 शिकायतें दर्ज हुईं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी शिकायतें सुनकर अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया। इस मौके पर फरियादियों ने सड़क, पानी, बिजली, गुलदार, बंदर, कूड़ा आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

बेड़गांव प्रधान प्रमोद रावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत दो दिन छोड़कर पानी महज 50 लीटर प्रति परिवार दिया जा रहा है। ऐसे में जल संस्थान का फीटर आता है और मनमर्जी से इधर का पानी उधर कर जाता है। गांव में करीब 85 परिवार हैं। ऐसे में गांव की आधी आबादी के पास पीने का पानी नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में गुलदार व बंदरों से निजात दिलाने की भी मांग उठाई। जबकि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने शहर में आवारा गौवंश, पैचवर्क, शहर में कूड़े का ठोस समाधान करने व नालियों से पाइपलाइन हटाने की गुहार लगाई। कहा कि शहर के कूड़ा निस्तारण को ठेकेदारी व्यवस्था में देकर इसे शहर से बाहर किया जाए। तसहील दिवस में हेमवती देवी, नितिन कुमार, संदीप रावत, बीरेंद्र सिंह, प्रमोद रावत आदि ने समस्याएं रखीं। इस मौके पर तहसीलदार दीवान सिंह, पीएम स्वजल दीपक रावत, एई जल संस्थान सोहन सिंह जेठूड़ी, प्रभारी डीएसओ संदीप डुकलान आदि शामिल रहे।



पैचवर्क के गुणवत्ता पर उठाए सवाल



सदर तहसील दिवस पर विनोद नेगी, जयवीर रावत, प्रमोद रावत आदि ने पैचवर्क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा कि पैचवर्क मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा। पहाड़ों में ठंड शुरू हो गई है, ऐसे में पैचवर्क कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगा। उन्होंने पैचवर्क की मॉनिटरिंग किए जाने की भी मांग उठाई। विश्वंभर प्रसाद पाबौ ब्लॉक के बुरांसी मोटर मार्ग, जगमोहन डांगी ने बलिदानी मनीष पटवाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण करने जबकि जयवीर रावत ने कल्जीखाल ब्लॉक में जखेटी-नानसू मोटर मार्ग के डामरीकरण के कार्य पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन




बैठने को नहीं मिली कुर्सी, घूमते रहे फरियादी

सदर तहसील दिवस में फरियादियों को बैठने की जगह नहीं मिली। जिसके चलते अधिकांश फरियादी तहसील सभागार के बाहर घूमते रहे। ग्राम प्रधान जयवीर रावत, नितिन कुमार आदि ने कहा कि पूर्व में तहसील दिवस को तहसील प्रांगण में खुले में आयोजित किया जाता रहा है। ऐसे में फरियादियों व जनप्रतिनिधियों को बैठने की पूरी व्यवस्था हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें