फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों पर श्रम कानून के उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना में विभिन्न स्रोतों से काम कर रहे श्रमिकों ने वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी कामगार संगठन का गठन किया, जिसमें 10 सदस्यीय कोर कमेटी बनाई गई है। कमेटी में संरक्षक की जिम्मेदारी उक्रांद नेता गणेश भट्ट को दी गई। इस दौरान कंपनियों पर श्रम कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

रविवार को मलेथा स्थित माधो सिंह भंडारी स्मृति स्थल में मलेथा, रानीहाट व लक्ष्मोली में रेल परियोजना में कार्य कर रहे नियमित, दैनिक व संविदा श्रमिकों की बैठक हुई। इस अवसर पर कहा गया कि श्रमिकों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम करवाया जा रहा है। बिना ओवर टाइम दिए रविवार को भी काम करवाया जा रहा है। बैठक श्रम कानून के अनुसार वेतन का भुगतान, ओवर टाइम काम करने पर दोगुना भुगतान, ज्वाइनिंग लैटर सैलरी स्लिप, प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में बैंक खातों में वेतन का भुगतान, बिना कारण व पूर्व सूचना के किसी को काम से न निकालने सहित नौ प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर कोर कमेटी सदस्य राजेंद्र भट्ट, संदीप नेगी, नीरज नेगी, संजय मंद्रवाल, आशीष कुमार, गणेश सेमवाल, प्रकाश राणा, वीरेंद्र रावत, मनीष नेगी और अमित नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें