फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना काल में हुई मौत पर परिजनों को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी देने समेत कई मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर स्वयं होम आइसोलेशन में जाने की चेतावनी दी। कहा कि प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में सेवारत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार उदासीन बनी है। सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो एक जून से सभी अधिकारी होम आइसोलेशन में रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में सेवारत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष डोभाल ने बताया कि अधिकारी लंबे समय से सामूहिक बीमा या गोल्डन कार्ड देने, कोरोना काल में हुई मौत पर परिजनों को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी, लॉयल्टी बोनस, नियमित किए जाने, समान कार्य-समान वेतन सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डोभाल ने कहा कि महासंघ एनएचएम संगठन की मांगों का भी समर्थन करता है। कहा कि 28 मई से 31 मई तक सभी अधिकारी काला फीता बांध विरोध जताएंगे। सरकार इसके बाद भी सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो एक व दो जून को होम आइसोलेशन में रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें