फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपडियूं गांव के एक संक्रमित की मौत, 68 की हुई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक पाबौ के चोपडियूं गांव में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गांव में 8 लोग अभी भी संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच 68 ग्रामीणों के कोरोना सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

पाबौ के चोपडियूं गांव में कुछ दिनों पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 ग्रामीणों के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। 9 ग्रामीणों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी होम आइसोलेशन में रह रहे थे। इनमें एक संक्रमित व्यक्ति की 20 मई को तबियत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया। ब्लाक के नोडल अधिकारी डा. पंकज सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान संक्रमित की शुक्रवार को देरशाम मौत हो गई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 68 ग्रामीणों के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। 3 लोगों का सैंपल पाबौ में भी लिया गया। नोडल अधिकारी डा. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव पर प्रशासन के साथ मिलकर निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें