फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत पौड़ी के घोटालों की जांच को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत पौड़ी में हुए घोटालों की जांच अब तीन सदस्यीय जांच टीम करेगी। गढ़वाल मंडल आयुक्त ने सीडीओ पौड़ी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। आयुक्त ने टीम को एक माह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के इडवालस्यूं पट्टी स्थित कपलना गांव निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता करन रावत ने गढ़वाल मंडल आयुक्त से जिला पंचायत पौड़ी की ओर से निर्माण कार्यों में घोटाले किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी और घोटालों की जांच की मांग की थी। शिकायत में कहा गया कि जिला पंचायत पौड़ी ने अपने कर्मचारियों के टाइप-3 आवास निर्माण के लिए एक ही कार्य के लिए 8 टेंडर निकाले हैं। टेंडर टुकड़ों में किए गए, जो शासनादेश का उल्लंघन है। शिकायत में कल्जीखाल ब्लाक के नैथाणा से साकनी बड़ी गांव तक श्रमदान से बनी करीब तीन किमी सड़क को जिला पंचायत की ओर से कई बार बनाया दर्शाकर लाखों की धनराशि का गबन किया है। जिला पंचायत पौड़ी ने कोट ब्लाक के कोट गांव में सामुदायिक भवन निर्माण को दो बार दर्शाकर लाखों का भुगतान किया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी हिमांशु खुराना को जांच टीम का अध्यक्ष, मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी लखेंद्र गौंथियाल व अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी अरुण कुमार पांडेय को सदस्य बनाया है। आयुक्त रमन ने बताया कि एक माह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें