फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के कार्यों पर आयुक्त गढ़वाल नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा ली। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि हरिद्वार जिले को छोड़कर मंडल के सभी जिले में पीएमजीएसवाई की कार्य प्रगति की स्थिति अच्छी नही है। कहा कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने उत्तरकाशी और चमोली जिले में भी कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया लंबित है, उन्हें तत्काल पूरा कर लिया जाए। उन्होंने मसूरी, धनोल्टी, पुरोला, श्रीनगर, बड़कोट, कोटद्वार, बैजरों, कीर्तिनगर, सतपुली, गौचर, पोखरी, कर्णप्रयाग, जखोली, मोरी सहित तमाम क्षेत्रों में निर्माणाधीन, लंबित कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को मार्च से पूर्व आवंटित लक्ष्य को पूरा करने को कहा। बैठक में उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी टीएस अन्ना, एसई पीएमजीएसवाई अमन कुमार नेगी, पीपी चमोली, बीएन गोदयाल, जगदीश सिह, महेंद्र सिंह यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें