फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय थलीसैण व चौबट्टाखाल में आदर्श आचार संहिता हुई लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय महाविद्यालय, थलीसैण और चौबट्टाखाल में छात्रसंघ चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। छात्रसंघ के विभिन्न पदों के प्रत्याशी बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा नौ सितंबर को होगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैण में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह सितंबर को नाम वापसी होगी। सात सितंबर को प्रत्याशी आम सभा कर सकते हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर नौ सितंबर को मतदान, मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। कहा कि कार्यकारिणी के छह सदस्य नामित किए जाएंगे। वहीं, राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू की जा चुकी है। छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो गई है। प्रत्याशी पांच सितंबर को नामांकन, छह को नाम वापसी और सात को आम सभा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को चुनाव परिणा की घोषणा के तत्काल बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
डॉ. मित्तल ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन, स्थानीय और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें