डिपो को ईंधन की बचत में प्रदेश में तीसरा स्थान मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। परिवहन निगम के श्रीनगर डिपो के चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मियों को बृहस्पतिवार को सीएम देहरादून में सम्मानित करेंगे।
श्रीनगर डिपो ने पर्वतीय मार्गों पर ईंधन की बचत करते हुए डीजल औसत में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा पर्वतीय मार्गों पर सबसे ज्यादा आय अर्जित करने में भी डिपो का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।सम्मान के लिए डिपो स्तर पर अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का चयन किया गया है।
सबसे ज्यादा किलोमीटर पूरा करने पर परिचालक मोहित कुमार, प्रदीप कुमार और संजय को सम्मानित किया जाएगा। डीजल की बचत का बेहतरीन औसत देने वाले चालक विक्रम लाल, राहुल शर्मा और वसीम अहमद का चयन किया गया है। बसों के रखरखाव के लिए मानवेंद्र सिंह, सबसे ज्यादा आय अर्जित करने पर परिचालक मोहित कुमार और प्रदीप कुमार को सम्मानित किया जाएगा।