फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की जद में जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले सीएम: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार की जद में हैं। मुख्यमंत्री कानूनी दांवपेंच से स्वयं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व किसान बिल के विरोध में सर्किट हाउस से रैली निकाली। जो सिविल लाइन, एजेंसी चौक, अपर बाजार, धारा रोड से होते हुए बस अड्डा पौड़ी पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है। प्रदेश में जिला विकास प्राधिकरणों से विकास रोक दिया गया है। कहा कि चारधाम के तीर्थ पुरोहित सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य मनीष खंडूड़ी, राजपाल बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश सचिव सरिता नेगी, कविंद्र इष्टवाल, राजेंद्र शाह, केशर सिंह नेगी, कामेश्वर राणा, विनोद दनोशी, दीपक कुकसाल, नवल किशोर, गौरव सागर, विजय सारस्वत, राजकुमारी पंवार, नीलम रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें