फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां

Fri, 27 Jan 2017 04:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी/पाबौ।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित पाबौ ब्लाक में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हो रहे हैं। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। एक पुराना शौचालय है, जो जीर्ण-शीर्ण हालत में है।
विज्ञापन


पाबौ ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत लगभग 148 गांव आते हैं। इनमें लगभग 74 गांवों के लोग प्रतिदिन खरीदारी करने एवं अन्य कार्यों के लिए पाबौ बाजार आते हैं। पैठानी, तरपालिसैंण, थलीसैंण, रामनगर, स्योलीखंड से भी भारी संख्या में लोग पाबौ बाजार में अन्य कार्यों के लिए खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय नहीं होने लोग खुले में शौच व लघुशंका करने को मजबूर हैं।

वहीं दुकानदार हेमंत गुसाई, संजय ढौंढियाल, विपिन कोठियाल, शास्त्री कृष्णबल्व पोखरियाल, बिक्रम सिंह भंडारी, टैक्सी यूनियन के मुंशी नंदराम पोखरियाल ने शासन प्रशासन से पाबौ बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें