फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की राह पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सेवारत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदोन्नति नहीं दिए जाने से नाराज हैं। कर्मचारियों ने बुधवार से आंदोलन की राह पर चलने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का चरणबद्घ आंदोलन 14 जुलाई को काला फीता बांधकर सेवाएं देने से लेकर 30 जुलाई अन्न त्याग तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद नौडियाल व जिला महामंत्री जसपाल सिंह रावत ने बताया कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। सरकार के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। 14 से 20 जुलाई तक कर्मचारी काला फीता बांधकर सेवाएं देंगे। 20 से 24 जुलाई के बीच जनपदों में आने वाले मंत्रियों के सामने कर्मचारी अपनी पीड़ा रखेंगे। 26 व 27 जुलाई को दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नौडियाल ने बताया कि 29 जुलाई को स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव और 30 जुलाई से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी समस्त सेवाओं को नियमित देते हुए अन्न त्याग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें