फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ई-संजीवनी सेवा की ओपीडी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी में ई-संजीवनी सेवा की ओपीडी शुरू हो गई है। जिले के लोग अब मोबाइल के माध्यम से घर बैठे विशेषज्ञ डाक्टरों से निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सेवा के बेहतर संचालन के लिए 8 डॉक्टरों की टीम का गठन भी कर लिया है। ई-संजीवनी सेवा की ओपीडी का लोग सुबह नौ बजे से शाम 6 बजे तक लाभ ले सकते हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य परिसर पौड़ी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने जिले की ई-संजीवनी सेवा की ओपीडी का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. शर्मा ने बताया कि ई-संजीवनी एप मोबाइल में डाउनलोड कर पंजीकरण करने के बाद कोई भी व्यक्ति विभाग की निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी ओपीडी का लाभ ले सकता है। ई-संजीवनी सेवा के लिए डॉ. अशोक कुमार तोमर, डॉ. रमेश कुंवर, डॉ. आशीष गुंसाई, डॉ. जीएस तालियान, डॉ. मोहित, डॉ. सचित, डॉ. साक्षी जुयाल, डॉ. अभय नौटियाल का चयन कर 8 डाक्टरों की टीम तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें