भाजपा के मंडल स्तर पर कार्यकारिणी गठन को अंतिम रुप दे दिया गया है। जिला स्तर पर कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी बृहस्पतिवार को मंथन करेंगे।
जनपद पौड़ी में भाजपा के 25 सांगठनिक मंडल हैं। जिनमें मंडल कार्यकारिणी गठन को अंतिम रुप दे दिया गया है। समस्त मंडलों के दावेदारों की सूची जिला चुनाव अधिकारी को भेज दिए गए हैं। पार्टी के गढ़वाल लोकसभा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जुगरान ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया जाएगा। बताया कि विधानसभा श्रीनगर, पौड़ी व चौबट्टाखाल की बैठक सुबह दस बजे सतपुली में आयोजित होगी। जिसमें मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे और विधानसभा कोटद्वार, यमकेश्वर व लैंसडौन की बैठक दुगड्डा में दोपहर दो बजे होगी। चुनाव अधिकारी पुष्कर जोशी की निगरानी व मंडल अध्यक्ष एकेश्वर देवेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बमोला, सुरेंद्र सिंह, सत्यराज नेगी, जोगेश्वर धस्माना व यशवंत सिंह ने दावेदारी की।