फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. कौशल हुए युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में जंतु विज्ञान विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवारत डॉ कौशल कुमार को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पूर्व 2010 में भी उन्हें यूकॉस्ट उत्तराखंड द्वारा यूथ वैज्ञानिक का अवार्ड मिल चुका है। यूपी मथुरा में आयोजित सेमीनार में डॉ कौशल कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड जलीय जैव विविधता संरक्षण के लिए बायो टेक्नोलॉजी के प्रयोग पर प्रदान किया गया। डॉ कौशल बीते दस सालों से लाइफ साइंस क्षेत्र में शोध कर रहे हैं। वह उत्तराखंड की नदियों में पाए जाने वाले क्रस्टेशियन , फ्रेश वाटर प्राउन यानी झींगा मछली के साथ ही आर्थोपोड पर उनका शोध चल रहा है। अभी तक उनके 20 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके है। परिसर के शिक्षक की उपलब्धि पर परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी, विभागाध्यक्ष प्रो. एके डोबरियाल, प्रो. एमएस बिष्ट, डा. सीबी कोटनाला, डा. वीपी बलोदी व डा. सुनील भंडारी ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें