फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिक्षण संस्थानों में धूमधाम के साथ मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। मुख्यालय के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, श्रीगुरूराम राय पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालयों में शिक्षकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।

केवि की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट व एसजीआरआर के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र पोखरियाल ने विद्यार्थियों को पं. नेहरू द्वारा अखंड भारत के निर्माण व इसरो समेत विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना के बारे में बताया। संस्कृत शिक्षक जयदीप कुमार ने पं. नेहरू के स्वतंत्रता आंदोलन व प्रधानमंत्री बनने के फलस्वरूप उनके योगदान पर रोशनी डाली। इस मौके पर प्राथमिक विभाग के छात्र छात्राओं की ओर से वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीआईसी थलीसैंण, गंगाऊं, कपरोली आदि विद्यालयों में गढ़वाली कुमाउंनी लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसजीआरआर पौड़ी में समग्र शिक्षा के तहत हुए जिला स्तरीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राें को सम्मानित किया गया। शिक्षक कमल सिंह बिष्ट ने बताया कि सीनियर वर्ग में एकल नाटक में आर्यन, त्रि-आयामी प्रतियोगिता में प्रियंका नेगी व जूनियर वर्ग की वादन एकल में राहुल नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें