फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दम, आंचल, सुजल व अमित जीते

Sat, 24 Oct 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर के विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम में शनिवार को प्रतियोगिता की शुरूआत 400 मी. रिले दौड़ के विभिन्न आयु वर्गों में हुई। जिसमें सुजल और मोहित जीआईसी उज्याड़ी, रोहित एसवीएम और अशोक डीएवी इंटर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अमित जीआईसी उज्याड़ी, कपिल डीएवी इंटर कालेज, ऋषभ इंका परसुंडाखाल और अमन राउमावि बाड़ा ने दूसरा स्थान पाया।
चम्मच दौड़ में आंचल पिसोली स्कूल ने पहला और सौम्या जोशी डीएवी इंटर कालेज ने दूसरा स्थान पाया। सॉफ्ट बॉल थ्रो में सुजल जीआईसी उज्याड़ी प्रथम, कपिल डीएवी इंटर कालेज द्वितीय और अमित जीआईसी उज्याड़ी तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजक खेल में अमित प्रथम, अशोक द्वितीय और कपिल तृतीय रहे। गुब्बारे उछालने की प्रतियोगिता में आंचल ने पहला और सौम्या जोशी ने दूसरा स्थान पाया। रस्साकस्सी में सुजल, ऋषभ, अमित और अशोक की टीम विजेता और मोहित, कपिल, महेश और सौम्या की टीम ने उपविजेता रही। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें