विकास खंड थलीसैण के चौथान पट्टी स्थित स्यूंसाल गांव को बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने की मुहीम शुरू की है। गांव के 18 बच्चों ने गांव को प्लास्टिक कूड़ा मुक्त बनाए जाने के लिए स्वच्छता अभियान शुरू किया है।
थलीसैण ब्लाक के स्यूंसाल गांव के यात्री शेड से बरातघर तक करीब 200 मीटर के क्षेत्र में गांव के बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। गांव के भीम सिंह रावत ने कहा कि बच्चों की पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता तो है ही, लेकिन यह प्रेरणादायक भी है। वहीं स्यूंसाल की महिलाओं ने प्राकृतिक पेयजल स्रोत के साथ ही आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामीण महिला पुष्पा देवी, सरिता देवी, कमला, तुलसी, खिमुली, पार्वती, दीपा व मधुली आदि शामिल रही।