खिर्सू ब्लाक के नलई में पिरुल पावर प्लांट का निरीक्षण करते सीडीओ आशीष भट्टगाई।
- फोटो : PAURI
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भट्टगाई ने विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत नलई में बने पिरुल पावर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने से प्लांट का पिरूल जलता रहता है और विद्युत उत्पादन नहीं होता है, जिससे नुकसान हो रहा है। परियोजना अधिकारी शिव सिंह मेहरा ने बताया कि जिले में पिरूल पॉवर के तीन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें नलई में 25 किलोवाट का प्लांट लग चुका है, जिससे उत्पादन शुरू हो गया है। परियोजना अधिकारी उरेडा मेहरा ने बताया कि पिरूल से कोयला तैयार किए जाने के लिए दो प्लांट लगाए जा रहे हैं।इस मौके पर बीडीओ खिर्सू शिव सिंह भंडारी, वीडीओ प्रमोद प्रसाद, सहायक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मदन मोहन पहाड़ी, वीपीडीओ बसंत लाल आदि मौजूद रहे।