फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीजीआईसी में 14 को होगा बाल प्रतिभा सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के लिए बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद श्रीनगर की ओर से इस वर्ष भी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के संस्थापक एवं निदेशक, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डाॅ. अखिलेश चन्द्र चमोला की पहल पर यह कार्यक्रम 14 दिसंबर को पीएम श्री विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

डॉ. चमोला ने बताया कि समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओएनजीसी के पूर्व महाप्रबंधक (मानव संसाधन) दुर्गा सिंह भंडारी रहेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड के जीवन चंद्र उप्रेती होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें