फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवान को 2020 का चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान

विज्ञापन
श्रीनगर नगर पालिका सभागार में आयोजित डॉ. गोविंद चातक स्मृति सम्मान समारोह में बोलते वक्ता - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
आखर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिवंगत लोक साहित्यकार डॉ. गोविंद चातक की जयंती पर व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर आखर स्मृति चिह्न, सम्मानपत्र एवं 11 हजार की नकद धनराशि से साहित्यकार ललित केशवान को वर्ष 2020 के चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोक साहित्य एवं गढ़वाली भाषा में अहम योगदान करने वाले चातक की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद आखर ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने चातक के परिजनों की ओर से साहित्यकार ललित केशवान को 11 हजार की नकद धनराशि और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रो. संपूर्ण सिंह रावत ने चातक के योगदान को अतुलनीय बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. डीआर पुरोहित ने कहा कि चातक ने यहां की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंच संचालक गणेश कुकसाल गणी ने डा. चातक के लोक साहित्य में योगदान और उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र रावत ने आखर साहित्य सम्मान से सम्मानित केशवान के साहित्यिक योगदान की जानकारी दी। इस मौके पर दीवान सिंह मेवाड़, कंचन पंवार, अंजलि, अर्चना, श्वेता, डीपी खंडूड़ी, दिनेश जोशी, सौरभ बिष्ट, गोविंद सिंह कंडारी, समाजसेवी अनिल स्वामी, सभासद विनोद मैठाणी, प्रभाकर बाबूलकर, सत्येंद्र चौहान, संगीता डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें