फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा : हेली सेवा के शेड्यूल में किया बदलाव

Wed, 22 Apr 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से अब सुबह 8 बजे भरेगी उड़ान, फिलहाल नहीं बढ़ेगा किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच एविएशन कंपनियों की ओर से हेली सेवा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। देहरादून से हेली सेवा अब सुबह 8 बजे उड़ान भरेगी। यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल देहरादून से टिहरी, श्रीनगर और गौचर तक के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

श्रीनगर स्थित स्वीत हेलिपैड से संचालित हेरिटेज एविएशन की उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले देहरादून से उड़ानें सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे संचालित होती थीं जिन्हें अब बदल दिया गया है। हेरिटेज एविएशन के ऑपरेशन मैनेजर अभिलाष पटवाल ने बताया कि मौजूदा समय में यह हवाई सेवा एक विशेष ऑफर के तहत संचालित की जा रही है जिस कारण किराये में कोई वृद्धि नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि जैसे ही यात्रा पूरे चरम पर आएगी हवाई सेवा के किराये में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

-
ये है नया शेड्यूल
- सुबह - देहरादून से प्रस्थान- सुबह 8 बजे -टिहरी आगमन: सुबह 8.15 बजे -श्रीनगर आगमन: सुबह 8.25 बजे-गौचर आगमन: सुबह 8.40 बजे



वापसी - श्रीनगर से प्रस्थान- सुबह 8.55 बजेटिहरी आगमन- सुबह 9.05 बजेदेहरादून वापसी: सुबह 9.20 बजे

शाम - दूसरी हवाई सेवा अब दोपहर 2 बजे के बजाय दोपहर 3.20 बजे देहरादून से उड़ान भरेगी और इसी रूट व शेड्यूल के अनुसार आगे का सफर तय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें