फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कार खाई में गिरने से चंडीगढ़ के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसदेवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलाधार के पास मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति दिल्ली से चमोली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे बछेलीखाल के ग्रामीणों ने धौलाधार के समीप एक वाहन के गिरने की सूचना दी। बताया कि वाहन के सड़क से लगभग सौ मीटर नीचे अंधेरे में घनी झाड़ियों में गिरने से यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा था कि वाहन में कितने लोग सवार थे।
इसके बाद रात को ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस को कार के पास सूरज मदान (37) पुत्र चरणजीत सिंह मदान निवासी चंडीगढ़ मृत अवस्था में मिला। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें