फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अनुपस्थित सहायक अध्यापिका की रिपोर्ट सीईओ ने तलब की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड कोट के एक विद्यालय में सेवारत सहायक अध्यापिका लंबे समय से अनुपस्थित हैं। मामला सामने आने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) पौड़ी ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।विकास खंड कोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहेड़ाखाल में सेवारत एक अध्यापिका लंबे समय से अनुपस्थित हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कोट दीप्ति ने बताया कि राप्रावि बहेड़ाखाल में 16 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिन पर दो अध्यापिकाएं सेवारत हैं। एक अध्यापिका बिना अवकाश स्वीकृति के ही अनुपस्थित चल रहीं हैं। बताया कि सहायक अध्यापिका की वर्ष 2022 में नियुक्ति हुई है। वह राप्रावि भटकोट में संबद्ध थीं। संबद्धता समाप्ति का आदेश आने के बाद अध्यापिका को मूल विद्यालय में तैनाती का आदेश दिया गया, लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं दी। दो आदेश व चेतावनी के बाद उन्हें एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया गया।



उन्होंने बताया कि सितंबर में शिक्षिका ने विद्यालय में एक दिन ज्वाइनिंग दी, लेकिन उसके बाद से लगातार अनुपस्थित हैं। बताया कि एक सीसीएल स्वीकृत है, उसके अलावा मेडिकल सहित अन्य अवकाश स्वीकृत नहीं है। बीईओ दीप्ति ने बताया कि प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट स्पष्ट संस्तुति के साथ उच्च अधिकारियों को जल्द ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

राप्रावि बहेड़ाखाल में सेवारत सहायक अध्यापिका के लंबे समय से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है। बीईओ से प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने पर जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -नागेंद्र बर्त्वाल, प्रभारी सीईओ, पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें