फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले की जांच सीईओ पौड़ी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक स्थित एक विद्यालय की दो छात्राओं से छेड़छाड़ मामले की जांच सीईओ पौड़ी करेंगे। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने उन्हें जांच अधिकारी नामित कर दिया है। अपर निदेशक बिष्ट ने सीईओ को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लाक में एक राउमावि में अध्ययनरत कक्षा दस की दो छात्राओं ने एक सप्ताह पूर्व एक शिक्षक पर अश्लील हरकत करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य से शिकायत की थी। इस पर प्रधानाचार्य ने बीईओ के साथ ही उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पूरे प्रकरण को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मामले को दबाने के आरोप लग रहे हैं। जिले के प्रभारी सचिव व शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपर निदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्राओं से छेड़छाड़ व अभद्रता के मामले की जांच अब सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी को हर पहलू की बारीकी से जांच करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें