फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ पौड़ी बने जीबी पंत संस्थान के प्रभारी निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पौड़ी आशीष भट्टगाई जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के प्रभारी निदेशक बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के प्रभारी निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान को शासन ने आदेशों का अनुपालन नहीं किए जाने पर बृहस्पतिवार शाम पद से हटा दिया था। शासन ने मार्च 2019 में संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. चौहान को अखिल भारतीय तकनीकी संस्थान परिषद के मानकों के तहत निदेशक के पद पर नियमित नियुक्ति किए जाने के लिए संस्थान के बायलॉज में बदलाव कर जानकारी शासन को दिए जाने के निर्देश दिए थे। शासन ने अक्टूबर 2020 को रिमाइंडर भी भेजा, लेकिन प्रभारी निदेशक ने शासन के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया। दूसरी ओर प्रभारी निदेशक ने नियमित निदेशक के पद पर संस्थान स्तर पर विज्ञप्ति जारी कर दी थी। जिसको लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। संस्थान फरवरी 2018 से प्रभारी निदेशक के भरोसे ही चल रहा है। संस्थान में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति, संविदा कर्मियों की नियुक्ति, उपकरणों की खरीद-फरोख्त में विवाद, मेस आवंटन में विवाद, कुलसचिव के पद पर नियुक्ति में विवाद सहित अनेक विवादों को लेकर लगातार संस्थान प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। डीएम पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जीबी पंत संस्थान में प्रभारी निदेशक की जिम्मेदारी सीडीओ पौड़ी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें