फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

Mon, 20 Apr 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में 10 शिकायतों पर हुई सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
विज्ञापन

पौड़ी। सीडीओ गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 10 शिकायतों पर सुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड कल्जीखाल के गुठिंडा क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय डबराल ने कल्जीखाल बाजार में आवारा पशुओं की समस्या उठाई और उन्हें गोसदन में स्थानांतरित करने की मांग की। इस पर सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व एएमए जिला पंचायत को पशुओं का चिह्निकरण कर उन्हें गोसदन भेजने के निर्देश दिए। विकासखंड कोट के ग्राम कुंडी की आरती देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

एमआईसी रोड निवासी लक्ष्मी देवी ने गैस कनेक्शन न मिलने की समस्या बताई। कठूड बड़कोट क्षेत्र से डांडा नागराजा पंपिंग योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए। गडोली वार्ड नंबर 11 के ग्रामीणों ने बुवाखाल बाईपास मोटर मार्ग पर झाड़ियां हटाने, बेंच व सोलर लाइट लगाने और सड़क का डामरीकरण कराने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने अधिकारियों को विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा कर लंबित शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, सीएमओ डॉ. एसएम शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन प्रवीण सैनी, अधिशासी अभियंता जल निगम नवनीत कटारिया, एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, डीएसओ अरुण कुमार, डीईओ (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें