फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में हंगामा करने पर सेवानिवृत्त वन दरोगा पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग से सेवानिवृत्त एक वन दरोगा को कार्यालय में दादागिरी दिखानी भारी पड़ गई है। विभाग के वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने आरोपी वन दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच एसआई वजिंद्र नेगी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त एक वन दरोगा पहुंचा। वन दरोगा का कार्यालय में कोई बिल भुगतान के लिए लंबित पड़ा हुआ है, जिसका भुगतान न होने पर उसे गुस्सा आ गया और वो कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगा। कोतवाल विनोद गुर्साइं ने बताया कि गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के वरिष्ठ सहायक कपिल थपलियाल ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी, जिस पर आरोपी वन दरोगा चरण सिंह नेगी के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा, गाली-गलौज व कार्य करते हुए कर्मचारी पर हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें